Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

रेलवे अफसर का बेटा बताकर धोखाधड़ी

सतना में एक 55 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय युवक की जोड़ी ने पांच ज्वैलरी शॉप पर धोखाधड़ी की। आरोपियों ने नकली सोना देकर असली सोना लेकर फरार हो गए। 27 मार्च को दोपहर एक बजे यह जोड़ी सबसे पहले राजेंद्र नगर स्थित आरती ज्वैलर्स पहुंची। यहां वजनदार चेन देखी और बदले में पुराना सोना दिया। इसी तरह मां शारदा ऑर्नामेंट रीवा रोड और संस्कार ऑर्नामेंट राजेंद्र नगर समेत दो अन्य शोरूम में भी ठगी की। इन सभी के यहां से लगभग साढ़े 7 लाख कीमत की ज्वेलरी साफ की।

ठगों ने चालाकी से ऐसा सोना दिया, जिसमें ऊपर असली सोने की लेयर थी और अंदर नकली माल भरा था। अगले दिन जब दुकानदारों ने सोना गलाया, तब ठगी का पता चला। पीड़ित शिवांक सोनी ने बताया कि उनकी दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपए की चेन ले गए।

पीड़ित व्यापारियों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की निष्क्रियता के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सराफा संघ को जबलपुर में ठगों की लोकेशन मिली है।

खुद को बताया रेलवे अफसर का बेटा पीड़ितों ने बताया कि ठगों के द्वारा काफी लंबी-चौड़ी बातें कही जा रही थीं। युवक के द्वारा अपना नाम चिराग शर्मा पिता जगदीश शर्मा बताया। उसने व्यापारी शिवांक को बताया कि उसके पिता रेलवे के अफसर हैं और हाल ही में उनकी यहां पोस्टिंग हुई है। चूंकि अभी क्वार्टर खाली नहीं हैं, इसलिए वे सिविल लाइन में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। अभी उन्हें और सोना लेना है इस बार कोई चेक नहीं देंगे पूरा कैश में खरीदेंगे।

जबलपुर में मिल रही लोकेशन वहीं सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ग्रुप में इस बात का मैसेज मिला है कि बंटी-बबली की लोकेशन जबलपुर में मिली है। जबलपुर के घामापुर स्थित मयूर ज्वेलर्स एवं राजकुमार ज्वेलर्स में शुक्रवार को यह जोड़ी देखी गई है। जिसकी सीसीटीवी फोटो सतना के सराफा कारोबारियों के ग्रुप में पोस्ट की गई है।

काली स्कार्पियो से देखे गए ठगी के शिकार व्यापारियों के मुताबिक स्मार्ट सिटी के कैमरे में ये गिरोह काली स्कॉर्पियो क्रमांक UP 13 BH 0002 में भी नजर आया है। लिहाजा अनुमान है कि गिरोह के बंटी और बबली ज्वेलर्स की दुकान में आते हैं और गिरोह के अन्य लोग आस पास स्कॉर्पियो में रहते होंगे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img