Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल मेट्रो के स्टील ब्रिज की लोड टेस्टिंग

भोपाल के हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बने मेट्रो के स्टील ब्रिज की लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को रेत से भरी बोरियों से लदी मेट्रो ट्रेन ब्रिज के ऊपर खड़ी कर दी गई। इन बोरियों में 900 पैसेंजर जितना वजन है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ये ब्रिज के हेल्थ चेकअप जैसा ही है। शनिवार को दिनभर मेट्रो ब्रिज के ऊपर ही खड़ी रहेगी

इस स्ट्रील ब्रिज को 600 मीट्रिक टन भार सहने लायक बनाया गया है। बीते दिनों इसकी लोड टेस्टिंग हो गई थी, जबकि दूसरी टेस्टिंग शुक्रवार से शुरू हुई। शाम को रेत से भरी बोरियों से तीन कोच की मेट्रो ट्रेन लाद दी गई। इसके बाद यह धीरे-धीरे स्टीज ब्रिज तक लाई गई। फिर इसे खड़ा कर दिया जाएगा। शनिवार को देखा जाएगा कि 65 मीटर लंबे ब्रिज पर 24 घंटे में क्या बदलाव आए? यह फाइनल टेस्टिंग है।

ऐसे ब्रिज की लोड टेस्टिंग मेट्रो में 3 कोच है। एक कोच की कैपेसिटी 300 पैसेंजर की है। यानी, 50 पैसेंजर बैठ सकते हैं और ढाई सौ खड़े हो सकते हैं। यदि एक पैसेंजर का वजह औसत 60 किलो भी मान लें तो 600 मीट्रिक टन भार होता है। इसका भी डेढ़ गुना यानी, 900 मीट्रिक टन रेत की बोरियां कोच में रखी गई है। ताकि, 90 किमी प्रतिघंटा की स्पीड में ट्रायल रन किया जा सके।

इंजीनियर देखेंगे रिपोर्ट ट्रेन को ब्रिज के ऊपर खड़ा कर दिया है। इससे ब्रिज की लोड टेस्टिंग हो रही है। इंजीनियर ब्रिज की हेल्थ रिपोर्ट देखेंगे। यानी, यह देखा जाएगा कि ब्रिज ट्रेन और पैसेंजर की वजन सहने लायक है या नहीं?

मार्च में ही RKMP से एम्स के बीच पहली बार दौड़ चुकी मेट्रो इसी मार्च में रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से एम्स के बीच पहली बार मेट्रो दौड़ चुकी है। पहले दिन इसकी स्पीड़ 10-20Km प्रतिघंटा की रही थी। 3 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 12 मिनट में पूरी हो गई थी। इससे पहले तक 4 किमी लंबे सुभाषनगर से आरकेएमपी के बीच ही मेट्रो दौड़ रही थी। इसके बाद 3 किमी के ट्रैक पर भी मेट्रो का ट्रायल हो गया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img