Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

महिला बीजेपी नेता-डॉक्टर पति पर अवैध गर्भपात का केस

ग्वालियर में मुरैना की नर्सिंग छात्रा से रेप और अवैध गर्भपात के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनु शर्मा और उनके पति, बीएमओ डॉ. राजेश शर्मा का नाम सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, महिला बीजेपी नेता के केडी हॉस्पिटल में उसका जबरन गर्भपात कराया गया, जिसमें उनके पति भी शामिल थे।

इस मामले में ग्वालियर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रेप, ब्लैकमेलिंग, गर्भपात और अपराध में मदद करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

मदद के बहाने जीजा ने भी किया रेप पीड़िता, रायबरेली (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है और मुरैना के सबलगढ़ में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती पुष्पेंद्र रावत से हुई थी, जो अफेयर में बदल गई।

28 मार्च 2024 को पुष्पेंद्र उसे चार शहर का नाका स्थित अपनी भतीजे के कमरे पर लेकर गया, जहां उसने कई बार शारीरिक शोषण किया और वीडियो भी बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल कर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।

गर्भवती होने के बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने मदद के लिए पुष्पेंद्र के जीजा पान सिंह से संपर्क किया, लेकिन उसने भी भरोसे में लेकर जौरा बुलाया और रेप किया।

पीड़िता का जबरन गर्भपात किया, धमकी दी जब पीड़िता की गर्भावस्था के बारे में पुष्पेंद्र की बहन रीना और भाई अरविंद रावत को पता चला, तो उन्होंने उसे केडी हॉस्पिटल (सबलगढ़) ले जाकर जबरन गर्भपात करवाया। पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर मनु शर्मा और उनके पति डॉ. राजेश शर्मा ने अवैध गर्भपात किया।

जब उसने विरोध किया, तो उसे धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो उसे नर्सिंग परीक्षा में फेल करवा दिया जाएगा।

छुट्टी पर गए बीएमओ नहीं लौटे, मोबाइल भी बंद सूत्रों के मुताबिक बीएमओ डॉ. राजेश शर्मा 25-26 मार्च तक छुट्टी पर गए थे, लेकिन अब तक लौटे नहीं हैं। उनका मोबाइल बंद आ रहा है। प्रभारी बीएमओ डॉ. आरएन शर्मा ने बताया कि इन दिनों उनका चार्ज उनके पास था, लेकिन अब तक डॉ. राजेश की कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने बताया कि डॉ. मनु शर्मा पार्टी की जिला उपाध्यक्ष हैं, लेकिन उनके खिलाफ मामला दर्ज होने की कोई आधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं है।

मामले में 6 आरोपी शामिल

  • पुष्पेंद्र रावत: पीड़िता से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोपी।
  • पान सिंह: जीजा, जिसने मदद के बहाने रेप किया।
  • रीना रावत: आरोपी की बहन, जिसने गर्भपात में मदद की।
  • अरविंद रावत: आरोपी का भाई, जिसने गर्भपात में मदद की।
  • डॉ. मनु शर्मा: भाजपा नेता, जिन्होंने अपने अस्पताल में अवैध गर्भपात किया।
  • डॉ. राजेश शर्मा: बीएमओ, जिन्होंने गर्भपात करवाया और पीड़िता को धमकाया।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img