Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

पुलिस टीम पर फिर हमला, एसआई का सिर फोड़ा

ग्वालियर में व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी की गिरफ्तारी वारंट को तामील कराने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। आरोप आशीष और उसके परिजन पर हैं। हमले के दौरान एसआई आशीष शर्मा घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एसआई को घायल देखकर व्हिसल ब्लोअर ने भी अपना सिर दीवार में मार लिया। पुलिस ने तुरंत उसे रोका और जेएएच (जयारोग्य अस्पताल) ले जाकर मेडिकल कराया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।

बता दें कि व्यापमं घोटाले से जुड़े मामले में वह लंबे समय से कोर्ट में गवाही देने नहीं जा रहा था। कोर्ट से सख्त आदेश था। साथ ही गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस टीम पर हमले के मामले में आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ नया केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

एएसपी बोले- कोर्ट ने पेश करने के दिए थे निर्देश

शहर एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि व्यापमं कांड में आशीष चतुर्वेदी गवाह हैं। कई बार कोर्ट से उनका वारंट जारी हो चुका है। हर बार झांसी रोड थाना पुलिस ने उनको वारंट से जुड़ी जानकारी दी, लेकिन वह सुनवाई से पहले गायब हो जाते थे। कोर्ट ने इस बार पुलिस को सख्त हिदायत दी थी कि किसी भी सूरत में उन्हें कोर्ट में पेश करें।

इसी सिलसिले में झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला के नेतृत्व में पुलिस की टीम आशीष चतुर्वेदी के घर पहुंची थी। उन्हें गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई आशीष शर्मा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

व्हिसल ब्लोअर ने कहा- गिरफ्तारी वारंट की जानकारी नहीं

व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मुझे किसी गिरफ्तारी वारंट की जानकारी नहीं दी है। सीधे मेरे घर पर गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची है। इसका विरोध करने पर मुझ पर ही हमला किया गया है। पुलिस लगातार मुझे धमका रही हैं।

टीआई ने कहा- हमले में एसआई घायल

झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया

QuoteImage

आशीष चतुर्वेदी का गिरफ्तारी वारंट था। जिस पर उनको बताने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने पुलिस पर हमला करने के बाद अपना सिर दीवार पर दे मारा है। हमारा एक एसआई घायल हुआ है, जबकि इनको भी हम मेडिकल के लिए लेकर आए हैं। इनको कोर्ट में पेश किया गया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img