Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में कवर्ड कैंपस में मासूम से रेप

भोपाल में 5 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी उसका हाथ पकड़कर निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां उसके साथ ज्यादती और बैड टच किया। बच्ची के रोने की आवाजें सुनकर मां-पिता पहुंचे। यह देखकर आरोपी फरार हो गया।

घटना अवधपुरी इलाके में सोमवार रात करीब 11.30 बजे की है। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे परिजन ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पिता घर लौटे थे, मां बना रही थी खाना टीआई रतन सिंह परिहार ने बताया कि इलाके में स्थित एक कवर्ड कैंपस में कई मजदूर रहते हैं। यहां कई मकान निर्माणाधीन हैं। डिंडौरी का रहने वाला एक मजदूर परिवार भी झुग्गी बनाकर रहता है। इस परिवार की पांच साल की बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। कुछ ही देर पहले बच्ची का पिता मजदूरी कर घर लौटा था, लिहाजा बच्ची की मां खाना बनाने में व्यस्त थी।

मासूम के पिता के साथ काम करता है आरोपी बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची की रोने और चीखने की आवाजें सुनने के बाद तत्काल पति घर के बाहर निकले। पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। यहां रोहित बर्मन बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था। इसी बीच आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। बच्ची के पिता और आरोपी परिचित हैं और साथ में मजदूरी का काम करते हैं।

बदनामी के डर से देरी से थाने पहुंचे

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे। हालांकि उस समय बच्ची के मां-पिता थाने नहीं पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने पुलिस को बताया कि बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे। लोगों की समझाइश के बाद एफआईआर दर्ज कराने आए हैं। केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img