Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में चार साल की मासूम को ट्रक ने कुचला

भोपाल-बैरसिया रोड पर रतुआ में मंगलवार की रात एक ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे पिता और मासूम बच्ची को चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी है। परिवार सीहोर में रहने वाले रिश्तेदार के घर से ईद मनाकर बैरसिया के लिए लौट रहा था। घटना के समय परिवार चाय-पानी पीने के लिए ढाबे पर रुका था।

ईद मनाने सीहोर गया था परिवार

आमना अली (4) पुत्री सैयद जाहिद अली बैरसिया के शेरपुरा की रहने वाली थी। इसी साल परिजनों ने उसे नर्सरी क्लास में एडमिट कराया था। मृतका के चाचा जोएब ने बताया कि उसके पिता बैरसिया में गारमेंट शॉप का संचालन करते हैं। ईद के मौके पर जाहिद पत्नी और बेटी को लेकर सीहोर में रहने वाली बहन के घर ले गए थे।

परिवार बाइक से मंगलवार की सुबह वहां पहुंचा था, रात को बैरसिया लौट रहे थे।

चाय पीने के लिए रुका था परिवार

गुनगा थाना इलाका स्थित रतुआ में परिवार एक ढाबे पर चाय और पानी पीने के लिए रुक गया। हाईवे पर बने ढाबे पर पिता और बेटी बाइक पर बैठे रहे। जबकि बच्ची की मां बाइक से उतरकर पानी पी रही थीं। तभी बैरसिया तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। जबकि बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। बुधवार की सुबह हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में शव का पीएम कराया जा रहा है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img