Friday, February 13, 2026
17.2 C
Bhopal

इंदौर में नाबालिग से गैंगरेप मामले में आइडीए इंजीनियर की तलाश में इंद्रपुरी कालोनी में दी दबिश

लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले आइडीए के फरार इंजीनियर दिनेश गोयल के इंद्रपुरी कालोनी स्थित घर पर गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी है। हालांकि आरोपित वहां से फरार हो गया। आरोपित की आखिरी लोकेशन सुपर कारिडोर पर मिली थी। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया है। वहीं एक आरोपित स्टील कंपनी का सीइओ अनिल सिंघल निवासी ग्रीन कालोनी को पुलिस ने कार्रवाई के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

टीआइ इंद्रमणि पटेल ने बताया कि मंगलवार को 16 वर्षीय नाबालिग ने आरोपित अनिल सिंघल और दिनेश गोयल के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद ही अनिल को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दिनेश को केस दर्ज होने की भनक लग गई थी, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस को बुधवार को उसकी आखिरी लोकेशन भोपाल में मिली थी। गुरुवार को फिर से इंदौर के सुपर कारिडोर पर मिली और फिर मोबाइल बंद हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आशंका थी कि आरोपित अपने घर आया है, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह था मामला – नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि मां की अनुपस्थिति में आरोपित अनिल सिंघल डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता और फिर गर्भनिरोधक गोलियां खिला देता था। 2018 में पहली बार स्टील कंपनी के सीइओ अनिल ने घर आकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर मां का अपहरण करवाकर मौत के घाट उतार देने की धमकी दी थी। 2021 से अनिल आइडीए के इंजीनियर दिनेश गोयल को भी साथ में लेकर आने लगा और दोनों मिलकर गैंगरेप करते थे। परेशान होकर उसने मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत की और केस दर्ज कराया।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img