Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

कंपनी मालिक ने पूर्व डायरेक्टर से किया रेप

नोएडा की एक कंपनी के मालिक ने कंपनी की पूर्व डायरेक्टर युवती के घर गिरवाई (ग्वालियर) पहुंचकर रेप किया। विरोध करने पर युवती को एक अन्य कंपनी में बड़ी पोस्ट और अच्छी सैलरी दिलाने का लालच दिया। बाद में उसने पैंतरा बदला और AI के जरिए अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। तंग आ चुकी पीड़िता ने सोमवार शाम को गिरवाई थाना पहुंकर एफआईआर दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्वालियर के सिकंदर कंपू निवासी 29 वर्षीय युवती ने गिरवाई थाना पहुंचकर बताया कि वह साल 2017 में फूलबाग चौराहा पर इलेक्ट्रोजो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थी। इसी कंपनी में झांसी यूपी निवासी दीपक सोनी पिता राम मिलन सोनी बतौर डायरेक्टर पदस्थ था। दीपक ने साल 2018 में नोएडा पहुंचकर सैंटले सोने इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई जो सोलर और पानी का काम करती थी। इस कंपनी में मुझे डायरेक्टर के पद पर जॉब दी। शादीशुदा और एक बच्ची का पिता होने के बाद भी दीपक उस पर बुरी नीयत रखता था। जिस पर युवती ने साल 2022 में यह जॉब छोड़ दी। वह तब से दूसरी कंपनियों में काम कर रही।

युवती ने पुलिस को बताया कि-

18 मार्च 2025 को दीपक सोनी अपने भाई सूरज सोनी के साथ युवती के घर आया और बताया कि वह एक बिजनेस मीटिंग के लिए आया है। अर्जेंट में आने के कारण होटल नहीं मिल पाया। पहचान होने पर युवती के परिजन ने उसे वहां रहने दिया।

18 मार्च को घर आया किया रेप

उसने बताया कि रात को खाना खाने के बाद दीपक व सूरज एक रूम में सो गए। युवती पूजा वाले कमरे में सो गई जहां दरवाजा नहीं है, जबकि उसका भाई व मां अन्य रूम में सो गए। आधी रात को दीपक उसके पास आकर लेट गया। विरोध करने पर दीपक ने उसे धमकाते हुए दुष्कर्म किया। जब रात को उसने विरोध किया तो आरोपी ने हाथ पैर जोड़कर माफी मांगी। साथ ही सूरत में एक कंपनी में उसे अच्छा पद और सैलरी का ऑफर दिया।

सूरत ले जा रहा था उदयपुर में आया हार्ट अटैक

अगले दिन आरोपी दीपक सोनी, युवती को सूरत नौकरी दिलाने के लिए लेकर निकला था। रास्तेभर युवती उसे शिकायत करने की धमकी देती रही। टेंशन में आकर उदयपुर में उसे हार्ट अटैक आ गया। जिस पर उसके भाई ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। युवती किसी तरह वहां से अपने घर ग्वालियर पहुंची। इसके बाद वह खामोश रही तो आरोपी उसे धमकाने लगा कि वह उसे बदनाम कर देगा। जिस पर युवती करवाई थाना पहुंची और शिकायत की है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img