Monday, July 27, 2026
25.1 C
Bhopal

रेपिस्ट को 20 साल की सजा:शादी का नाटक कर नाबालिग से किया था दुष्कर्म

इंदौर में शादी का नाटक कर नाबालिग (16) के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को जिला कोर्ट ने मंगलवार को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की भी अनुशंसा की है।

रेपिस्ट का नाम मनीष (20 वर्ष), निवासी देवास है। 10 जनवरी 2023 को पीड़िता के पिता ने थाना कनाड़िया में सूचना दी थी कि 4 जनवरी 2023 की सुबह वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। घर पर उनकी बड़ी बेटी और छोटी बेटी (पीड़िता) मौजूद थीं। सुबह करीब 11 बजे बड़ी बेटी ने फोन कर बताया कि छोटी बेटी सुबह 10 बजे यह कहकर बाहर गई थी कि वह थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद मैं और मेरी पत्नी घर लौटे और आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में किसी ने जानकारी दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया है।

मामले में पुलिस ने जांच की और मनीष को पकड़ा और पीड़िता को छुड़ाया। उसने बताया कि मनीष से उसकी 6 माह पूर्व से जान-पहचान थी और दोनों की फोन पर बातचीत हुई थी। मनीष ने अभियुक्त को उसे घर से निकलने लिए बोला था। इस पर वह उसके साथ पीथमपुर चली गई थी। पीथमपुर में मनीष ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। इसके बाद वे लोग इंदौर आ गए। मनीष ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके साथ ही साक्षियों के बयान लेकर चालान पेश किया गया।

कोर्ट ने आरोपी मनीष को धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रु. के अर्थदण्ड से दंडित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुशीला राठौर और ज्योति आर्य (एडीपीओ) ने की।

Hot this week

महेश्वर के सहस्त्रधारा घाट पर नर्मदा में डूबा इंदौर का युवक, 9 घंटे की सर्चिंग के बाद मिला शव

​खरगोन/महेश्वर: इंदौर के निपानिया क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय...

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मेकअप आर्टिस्ट से रेप, शादी से मुकरा आरोपी

रातीबड़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस तलाश में जुटी ​भोपाल: राजधानी...

सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: छात्र उदित गायकी मौत मामले में आरोपी पुलिसकर्मी की जमानत खारिज

​भोपाल: भोपाल के बहुचर्चित उदित गायकी पुलिस बर्बरता मामले में...

एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, भूख हड़ताल मंगलवार तक टली

​भोपाल: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न अपने...

Topics

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मेकअप आर्टिस्ट से रेप, शादी से मुकरा आरोपी

रातीबड़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस तलाश में जुटी ​भोपाल: राजधानी...

सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: छात्र उदित गायकी मौत मामले में आरोपी पुलिसकर्मी की जमानत खारिज

​भोपाल: भोपाल के बहुचर्चित उदित गायकी पुलिस बर्बरता मामले में...

एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, भूख हड़ताल मंगलवार तक टली

​भोपाल: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न अपने...

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img