Monday, July 27, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत

भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छींद मंदिर के दर्शन कर लौट रहे चार लोगों की बाइक काली मंदिर के पास बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में 28 साल के चंद्रहास और 7 साल की मासूम महक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और युवक अजय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रहास इंदौर का रहने वाला था और भोपाल अपने भाई अजय से मिलने आया था। रविवार को वह अपने भाई अजय के साथ एक महिला रिश्तेदार और उसकी 7 साल की बेटी महक को लेकर छींद मंदिर दर्शन के लिए गया था।

सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जब ये सभी बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी मिसरोद स्थित काली मंदिर के पास अचानक बाइक बेकाबू हो गई और फिसलकर गिर पड़ी। बाइक चला रहे चंद्रहास और आगे बैठी महक को गंभीर चोटें आईं, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी महिला और अजय को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Hot this week

महेश्वर के सहस्त्रधारा घाट पर नर्मदा में डूबा इंदौर का युवक, 9 घंटे की सर्चिंग के बाद मिला शव

​खरगोन/महेश्वर: इंदौर के निपानिया क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय...

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मेकअप आर्टिस्ट से रेप, शादी से मुकरा आरोपी

रातीबड़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस तलाश में जुटी ​भोपाल: राजधानी...

सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: छात्र उदित गायकी मौत मामले में आरोपी पुलिसकर्मी की जमानत खारिज

​भोपाल: भोपाल के बहुचर्चित उदित गायकी पुलिस बर्बरता मामले में...

एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, भूख हड़ताल मंगलवार तक टली

​भोपाल: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न अपने...

Topics

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img