Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल से दूसरी हज फ्लाइट रवाना:110 हाजियों ने भरी मक्का के लिए उड़ान, 20 मिनट देरी से उड़ी फ्लाइट

हज यात्रा 2025 के तहत बुधवार को राजधानी भोपाल से दूसरी फ्लाइट सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट से कुल 110 हाजी रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट में मूल रूप से 106 हाजियों को भेजा जाना था, लेकिन मंगलवार को वीजा संबंधित तकनीकी कारणों से जो चार हाजी यात्रा नहीं कर सके थे, उन्हें भी इस उड़ान में शामिल किया गया। हाजियों की संख्या बढ़ने और व्यवस्थाओं में अतिरिक्त समय लगने के कारण फ्लाइट करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हुई।

फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:30 था, लेकिन यह 8:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान भर सकी। सभी हाजियों को रवाना करने से पहले एयरपोर्ट पर धार्मिक रस्में अदा की गईं और उन्हें प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

बताया जा रहा है कि हज यात्रा 2025 में मध्यप्रदेश से करीब 8,300 हाजी सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पहुंचेंगे। हाजियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य हज कमेटी और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भोपाल से और भी फ्लाइट्स हाजियों को लेकर रवाना होंगी। सभी हाजियों की मेडिकल जांच, वीजा और पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img