Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को काम

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में प्रभारी प्रमुख अभियंता केपीएस राणा और प्रमुख अभियंता पीआईयू शालिगराम बघेल के विरुद्ध हुई गंभीर शिकायतों के बाद ईओडब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों प्रभारी प्रमुख अभियंताओं में से राणा ने एनएचएआई में प्रभारी मुख्य अभियंता रहते ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार को 38.39 करोड़ का ठेका दिलवाया, जबकि बघेल पर संयुक्त निविदाएं आमंत्रित किए जाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रभारी प्रमुख अभियंता केपीएस राणा ने प्रभारी मुख्य अभियंता एनएचएआई रहते हुए 2022 में ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार राजेंद्र सिंह किलेदार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को 38.39 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया, जबकि उन्होंने ही उक्त ठेकेदार को पूर्व में ब्लैक लिस्टेड किया था।

इस मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सरकार के द्वारा आरोप पत्र जारी किया जाना है। बीना टोल प्लाजा के निर्माण में काम नहीं करने के कारण राणा ने एनएचएआई में प्रभारी सीई रहते किलेदार को एक साल के लिए ब्लैक लिस्टेड किया था, लेकिन 13 दिन बाद ही उन्होंने 7.50 किलोमीटर आष्टा बायपास 39 करोड़ रुपए का टेंडर दे दिया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img