Wednesday, February 25, 2026
29.5 C
Bhopal

लव जिहाद केस पर MLA मसूद बोले-हम बच्चियों के साथ

भोपाल में लव जिहाद और नशे के मामलों को लेकर सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और इस गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मसूद ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मुद्दे को धर्म और जाति से जोड़ना सरासर गलत है।

उन्होंने कहा, लड़कियों के साथ जो स्कैंडल हुआ है, उस पर कांग्रेस और मेरा शुरू से यही स्टैंड रहा है कि बेटी किसी धर्म या जाति की नहीं होती। बेटी, बेटी होती है। हम सभी बच्चियों के साथ खड़े हैं। अगर किसी भी मुस्लिम संगठन या व्यक्ति ने आरोपियों की मदद की है तो सामने लाया जाए। हम तो पहले दिन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानबूझकर खराब किया जा रहा शहर का माहौल मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा –”शहर का माहौल जानबूझकर गुमराह करने वाली बातों से बिगाड़ा जा रहा है, ताकि असल मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके और दोषियों को बचाया जा सके।”

उन्होंने प्रशासन और नगर निगम पर भी सवाल उठाए –”ड्रग्स कहां से आए, इस पर कोई बात नहीं हो रही है। वो होटल, जहां यह सब हो रहा था, उसे अभी तक ध्वस्त क्यों नहीं किया गया? लीज रद्द क्यों नहीं की गई? हमारी महापौर एक महिला हैं, शहर की प्रथम नागरिक हैं। फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?”

असल नसबंदी ड्रग्स की करें मसूद ने क्लब और होटलों के संचालन पर भी नाराजगी जाहिर की –”होटल 11 बजे बंद हो रहे हैं। लेकिन क्लब रात 2 बजे तक खुले हैं। क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि “हम किसी भी आरोपी को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम कार्रवाई के पक्ष में हैं। लेकिन इसे हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बनाकर मत देखिए। जिनकी बेटियां इसमें शामिल थीं, उनकी मांओं का दर्द हम समझते हैं। भाजपा सांसद आलोक शर्मा के नसबंदी वाले बयान पर मसूद ने कहा कि अगर नसबंदी ही करानी है, तो असली नसबंदी ड्रग्स माफियाओं की करवाई जाए। इतवारा में ड्रग्स मिल रहे हैं, उस पर क्या कार्रवाई हुई? मोहित बघेल के यहां से भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ा गया है, उस पर क्या कदम उठाया गया?”

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img