Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

पति ने की मारपीट:दूसरी शादी करने का कह रहा पति

इंदौर पुलिस ने एमवाय अस्पताल की नर्स माधुरी की शिकायत पर उसके पति देवेंद्र सिंह भूरिया के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। माधुरी ने बताया कि उसका पति दूसरी महिला के संपर्क में है और उससे शादी करके मुझे भी साथ रखना चाहता है। इसे लेकर आए दिन झगड़े होते हैं। खुड़ैल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक माधुरी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2017 में देवेन्द्र से हुई। दोनों का एक 4 साल का बेटा है। दो साल से पति वंदना बुंदेला नाम की महिला के संपर्क में है। उससे बातचीत करते हैं, इसलिए आए दिन प्रताड़ित करते हैं। पति का कहना है कि वह वंदना से शादी करेंगे और उसे भी साथ में ही रहना होगा। दोनों के साथ में रहने से मना किया तो पति ने मारपीट करते हुए कहा कि वह तलाक नहीं देगा। पुलिस ने बताया कि माधुरी को पति ने कहा कि तुम जिस घर में रहती हो उसमें देवेन्द्र के माता पिता का पैसा लगा है। इसलिए भले जान से मारना पड़े लेकिन अलग नहीं करेगा। मंगलवार को देवेन्द्र ने पत्नी माधुरी का गला भी दबाया। वहीं उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। उसने धमकी दी कि वंदना और माधुरी साथ में रहने के लिए राजी हो जाएं। नहीं तो माधुरी की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लेगा। माधुरी के मुताबिक पहले भी कई बार पति देवेन्द्र मारपीट कर चुका है, लेकिन पारिवारिक कारणों से उसने शिकायत नहीं की।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img