Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

सगाई के बाद दहेज में मांगे 11 लाख और कार

जबलपुर में एक सरकारी शिक्षक ने सगाई के बाद लड़की के पिता से दहेज में 11 लाख और लग्जरी कार मांगी। मांग पूरी नहीं होने पर शादी के 5 दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के पिता जब उसे मनाने पहुंचे तो इतना तो बनता है कहकर घर से निकाल दिया। युवती बुधवार रात परिजन के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। गोहलपुर पुलिस ने सरकारी शिक्षक शैलेंद्र झारिया समेत उसके परिवार के 9 लोगों को आरोपी बनाया है।

त्रिमूर्ति नगर की रहने वाली युवती की शादी कृष्णा कॉलोनी निवासी शैलेंद्र झारिया से तय हुई थी। शहर के एक होटल में 27 अप्रैल को सगाई की रस्में पूरी हुईं। युवती के पिता ने युवक को दो लाख कैश और जेवर दिए थे। 6 मई को शादी होने वाली थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं।

शादी की तैयारियों के बीच वर पक्ष से 11 लाख नकद और लग्जरी कार की डिमांड आ गई। युवती के परिवार ने नकद और कार देने में असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि आप लोग हमारे रिश्तेदार बनने लायक नहीं हैं।

पिता का आरोप- दूल्हे की मां ने कहा दो लाख कम है युवती के पिता संतोष ने बताया कि 29 अप्रैल को शैलेंद्र की मां सरोज झारिया का फोन आया था। उन्होंने 11 लाख रुपए और लग्जरी कार की डिमांड की। कहा कि 2 लाख रुपए बहुत कम हैं, यदि 11 लाख और कार मिल जाती तो अच्छा होता। इसके बाद जब हम 30 अप्रैल को शैलेंद्र के घर गए तो कहा- डिमांड पूरी नहीं हुई तो, आप अपनी लगुन वापस लेजा सकते हैं।

शादी पक्की होते समय लड़के वालों का कहना था कि हमें कुछ भी दहेज नहीं चाहिए। इसके बाद भी अपनी हैसियत के अनुसार 51 हजार रुपए नकद, अंगूठी और टू-व्हीलर देने को तैयार हुए, जिस पर युवक की मां ने कहा कि टू-व्हीलर नहीं नकद दे दीजिए, इसके बाद 2 लाख रुपए की लगुन चढ़ाई गई।

युवती के पिता दूल्हे की मां को समझाते रहे युवती के पिता ने शैलेंद्र की मां को समझाया कि शादी की तैयारी में ही बहुत पैसा खर्च हो गया। इस पर शैलेंद्र का कहना था कि मैं सरकारी टीचर हूं, 11 लाख रुपए तो देना बनता है। युवती के दादा वीरेंद्र झारिया ने बताया कि शैलेंद्र को शादी के लिए बहुत मनाया पर वह नहीं माना। घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि शादी की तारीख के दिन ही, मैं दूसरी लड़की से शादी करूंगा।

दूल्हे समेत 9 लोगों पर एफआईआर युवती की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे शैलेंद्र झारिया समेत सरोज झारिया, भगवत झारिया, शिल्पा झारिया, पवन राज, आस्था झारिया, शुभम झारिया, चंद्रिका मेहरा और उमा झारिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961(3) और भारतीय न्याय संहिता 2023, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने कहा- आरोपों की कर रहे जांच एसआई संध्या तिवारी ने बताया कि- शैलेंद्र के परिवार वालों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img