Sunday, July 26, 2026
26.7 C
Bhopal

भोपाल के कुख्यात बदमाश अरशद उर्फ बब्बा गिरफ्तार

भोपाल के टीला जमालपुरा पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश और जुआ संचालक अरशद उर्फ बब्बा को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरशद पर टीला जमालपुरा एवं हनुमानगंज थानों में दो न्यायालयीन गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अरशद को दोनों न्यायालयीन वारंटों के अंतर्गत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार शाम टीला थाना पुलिस ने कांग्रेस नगर स्थित नाले के पास दबिश दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अन्य जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, मगर पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर अरशद उर्फ बब्बा (36), निवासी मकान नंबर 36, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, कांग्रेस नगर, थाना टीला जमालपुरा को धर दबोचा।

दो मामलों में जारी थे गिरफ्तारी वारंट

  • थाना टीला जमालपुरा के एक महिला संबंधित अपराध में फरार था अरशद, जिस पर प्रकरण क्रमांक 2567/22 में न्यायालय जेएमएफसी शोभना गौतम द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
  • थाना हनुमानगंज के मारपीट के एक अन्य मामले प्रकरण क्रमांक 13279/24 में न्यायालय जेएमएफसी पलक राय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

33 आपराधिक मामलों में शामिल

अरशद उर्फ बब्बा का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार, जुआ, महिला अपराध, राज्य सुरक्षा अधिनियम सहित कुल 33 संगीन अपराधों में मामले दर्ज हैं। वह भोपाल के टीला जमालपुरा, हनुमानगंज, निशातपुरा, छोला मंदिर, गौतम नगर एवं जहांगीराबाद थानों में वांछित रहा है।

Hot this week

भिंड में दर्दनाक हादसा:भाजपा नेत्री की कार की पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत

​भिंड: नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

हाथी के हमले में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत, गुड़ खिलाते समय हुआ था गुस्सा

​इंदौर: राज नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार को हाथी...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पेंटिंग ठेकेदार की मौत; ममेरा भाई घायल

​भोपाल: रायसेन रोड स्थित छावनी पठार के पास शनिवार देर...

Topics

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img