Sunday, July 26, 2026
29.6 C
Bhopal

बेकाबू होकर पलटी पिकअप, इंदौर के 4 लोगों की मौत

विदिशा के लटेरी में बारातियों से भरा पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें दूल्हे के बहनोई, कजिन भाई-बहन समेत चार की मौत हो गई। बारात सिरोंज से इंदौर लौट रही थी। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर हैं।

हादसा गुरुवार रात 10 बजे मदागन घाटी में हुआ। सूचना मिलते ही लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारात इंदौर के आउलीखेड़ा गांव लौट रही थी।पिकअप में 16 लोग सवार थे, जिनमें छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे। सभी लोग पत्थर के सिलबट्टे बनाने का काम करते हैं।

हादसे के बाद की तस्वीरें

दूल्हा-दुल्हन दूसरी गाड़ी में थे सवार हादसे के बाद घायलों को तत्काल लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन दूसरी गाड़ी में सवार थे। देर रात कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी लटेरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से बातचीत की।

दूल्हे के बहनोई, कजिन भाई-बहन की मौत रिश्तेदार संगीता ने बताया कि रवि टाकिया की शादी थी। बुधवार को बारात में करीब 35 लोग दो पिकअप और एक इंडिका से सिरोंज आए थे। गुरुवार को शादी के बाद रात 9 बजे बारात वापस जाने के लिए निकली थी। कुछ ही देर बाद एक्सीडेंट हो गया। इसमें दूल्हे रवि के बहनोई, बड़े पापा के बेटे-बेटी और मामा के एक बेटे की मौत हो गई।

ड्राइवर ने कहा- परिवार के चार की गई जान ड्राइवर तूफान सिंह ने बताया कि हम लोग शादी के बाद अपने घर इंदौर जा रहे थे। रास्ते में घाटी से पहले गाड़ी पलट गई। गाड़ी में करीब 16 लोग सवार थे। मेरा भाई, बहन, मामा का लड़का और साला शांत हो गया। मुझे समझ में नहीं आ रहा आखिर गाड़ी कैसे पलट गई।

नायब तहसीलदार इदरीश खान ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 7 लोगों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया था। यहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे भी रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का यहीं इलाज चल रहा है।

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे में 4 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹2-2 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

दूल्हे ने कहा- दो पिकअप से लौट रहे थे रिश्तेदार दूल्हे रवि टाकिया ने बताया कि हम दो भाई और सात बहनें हैं। मैं घर में सबसे छोटा हूं। हम प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करते हैं। बुधवार दोपहर बारात लेकर निकले थे। माता-पिता घर पर रुके थे। गुरुवार को फेरे हुए। शाम को खाना खाने के बाद 9 बजे करीब बारात विदा हुई। मैं और दुल्हन इंडिका कार में थे। दो पिकअप में उनके रिश्तेदार थे। मेरी गाड़ी आगे थी। बीच में जो पिकअप चल रही थी, वह पलट गई। पीछे दूसरी पिकअप आ रही थी। उन्होंने पिकअप को पलटी देखा तो वह वही रुक गई थी। हम लोग वापस लौटे। रिश्तेदारों ने हमारी गाड़ी को घर के लिए रवाना कर दिया।

Hot this week

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

हाथी के हमले में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत, गुड़ खिलाते समय हुआ था गुस्सा

​इंदौर: राज नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार को हाथी...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पेंटिंग ठेकेदार की मौत; ममेरा भाई घायल

​भोपाल: रायसेन रोड स्थित छावनी पठार के पास शनिवार देर...

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...

Topics

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img