Monday, February 23, 2026
20.8 C
Bhopal

भोपाल में धूल भरी आंधी..टीकमगढ़ में दिन में छाया अंधेरा

मध्यप्रदेश में शनिवार को फिर अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में शाम को धूल भरी आंधी चली। इसी के साथ शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। टीकमगढ़ में तो दिन में अंधेरा छा गया। यहां दोपहर करीब 3 बजे बाद अचानक तेज आंधी चली। इसके साथ ही बारिश होने लगी। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए। खराब मौसम के चलते शहर में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। विदिशा जिले के गंजबासौदा में करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक आंधी चली। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हुई।

छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज पानी गिरा। नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। श्योपुर में तो बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया

सम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर समेत छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में तेज आंधी के साथ ओले गिरने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी भी है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

एमपी में शनिवार को हुई बारिश-ओले और आंधी की तस्वीरें…

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img