Sunday, July 26, 2026
29.9 C
Bhopal

विजय नगर इलाके में दो युवकों से मारपीट

इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने विजय नगर थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीनों युवकों ने फरियादी को रोक कर उसके साथ बाइक की किश्त को लेकर विवाद किया और मारपीट की।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना भमौरी प्लाजा की है। स्वर्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले मनीष पिता मुकेश काले ने तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह उसके दोस्त अजय मालवीय के साथ निजी काम से पाटनीपुरा जा रहा था तभी भमौरी प्लाजा के सामने बाइक सवार तीन अज्ञात लोग आए और बाइक लगाकर रोक दिया और बोलने लगे की बाइक की किश्त क्यों नहीं भरी।

मनीष ने उन्हें कहा कि उसने सारी किश्तें भर दी है इस बात को लेकर उनका विवाद हो गया और तीनों युवकों ने मनीष और अजय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

मना करने पर तीनों ने लात-घूसों से मारपीट की। जिससे मनीष की आंख और सिर में चोट लगी। अजय बीचबचाव करने आया उसके साथ भी हाथापाई की और वहां से जाने के दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

इधर, पुलिस ने मनीष की शिकायत पर केस दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा

विजय नगर पुलिस के मुताबिक डॉ.तुषार पाणिग्रही की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह एक होटल के पास वॉकिंग कर रहा था। उसके हाथ में मोबाइल फोन था। वह वॉकिंग करते हुए होटल के पास पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसके साथ से मोबाइल छिन कर ले गए। घटना के बाद तुषार ने विजय नगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...

भोपाल: हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई, 747 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे...

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल: ​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और 'आवाज़' संस्था के संयुक्त तत्वावधान...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

Topics

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img