Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

फ्रूटी के पाउच में कीड़ा निकलने का आरोप

रीवा में पेय पदार्थ के रूप में की जाने वाली फ्रूटी के पाउच से कीड़ा निकला। मासूम बच्ची की हालत बिगड़ गई। पीड़ित परिजन पूरे मामले में खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटनाक्रम रविवार शाम का है। पूरे मामले को लेकर गुड्डू खान निवासी घोंघर ने बताया कि वह न्यायालय परिसर के पास चाय की दुकान संचालित करता है

आज मैंने गुड़हाई बाजार स्थित अहमद की दुकान से अपनी बेटी के लिए फ्रूटी खरीदी थी। जिसे ले जाकर मैंने अपनी बच्ची को दिया। बच्ची फ्रूटी पी ही रही थी कि अचानक पाइप में कचड़ा फंस गया। जब पाइप को बाहर निकालकर देखा तो पाइप से कीड़ा निकला।

जिसे मैं तत्काल उसे दुकान लेकर पहुंचा तो दुकानदार ने बदलकर दूसरी देने की बात कही। इस बीच बच्ची को उल्टियां लगातार होने लगी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक इलाज दिलाया गया। वहीं अब बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है गुल्लू खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि किसी और की बच्ची के साथ इस तरह की स्थिति निर्मित ना हो।

बताया गया कि पैकिंग 31 दिसंबर 2024 थी। जिसकी एक्सपायरी डेट 28 मई 2025 थी। लेकिन इसके बावजूद कीड़ा निकला।

वहीं रविवार का दिन होने और सीएम के दौरे की वजह से अधिकारियों की व्यस्तताओं की वजह से अब तक पूरे मामले में अधिकारियों और खाद्य विभाग द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जबकि बच्ची के पिता ने पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img