Wednesday, July 15, 2026
28.4 C
Bhopal

भोपाल में मोबाइल ऐप से होगी निगम वाहनों की मॉनिटरिंग

भोपाल नगर पालिका निगम की गाड़ियों से ईंधन चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे है। इसी के चलते निगम ने ईंधन वितरण प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। साथ ही वाहन की रियल टाइम ट्रैकिंग और ईंधन की निगरानी के लिए एक ऐप तैयार किया जा रहा है। जिससे निगम के परिवहन नेटवर्क में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

मॉनिटरिंग एप करेगा 1,650 वाहनों में ईंधन चोरी की निगरानी

एप मई के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। जो वाहनों में डिजिटली ईधन भरवाने की अनुमति देगा। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रखेगा। इससे पहले, निगम ईंधन वितरण के लिए मैन्युअल सिस्टम का इस्तेमाल करती थी। पुराने तरीके में ड्राइवर रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर देते थे। जैसे कि 40 लीटर की जगह 50 या 60 लीटर लिख देते थे। इसके बाद ये गड़बडियां एक आंतरिक जांच (ऑडिट) में पकड़ी गईं। बाद में अधिकारियों के बीच कई बड़ी बैठकें हुईं। पिछले एक साल में इन बैठकों के बाद यह तय किया गया कि अब एक सुरक्षित और तकनीकी सिस्टम लाया जाएगा, जिससे ये समस्याएं खत्म हों।

सारी गाडियों और मशीनों का रजिस्ट्रेशन होगा

नई प्रणाली के जरिए अब अधिकारी खुद पोर्टल पर लॉग इन करके डिजिटल तरीके से ईंधन की खपत और गाड़ियों के इस्तेमाल पर नजर रख सकेंगे। बीएमसी की सभी गाड़ियां और मशीनें इस पोर्टल पर रजिस्टर की जाएगी। इससे हर महीने का हिसाब-किताब करना आसान हो जाएगा और ईंधन चोरी जैसी गड़बड़ियां भी कम होंगी।

पिछले छह महीनों में 5000 लीटर डीजल की चोरी रोकी गई

इसका ट्रायल अगले महीने शरू होने की संभावना है। जिसकी ट्रेनिंग भी पहले विभाग की टीम को दी जाएगी। इसके तहत सिर्फ अधिकारी ही गाड़ी में ईंधन भरवाने की मंजूरी दे सकेंगे। बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर चंचलेश गिरहरे ने बताया कि पिछले छह महीनों में 5000 लीटर डीजल की चोरी रोकी गई है। अब जब इसे ईंधन निगरानी ऐप से जोड़ा जाएगा, तो इससे ना सिर्फ ईंधन की बचत होगी, बल्कि समय की भी बचेगा। ऐसे बदलावों से रोजमर्रा के काम में जिम्मेदारी और काम करने की क्षमता दोनों बढ़ेंगी।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img