Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल; मुंह बोली बहन के घर आए युवक की हत्या

भोपाल के गोविंदपुरा में रहने वाली युवती के घर उसका मुंह बोला भाई मिलने आया था। लौटते समय मोहल्ले में रहने वाले युवकों ने उस पर कमेंट्स किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई, इसके बाद तीन युवकों ने मिलकर लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मर्डर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक संदेही को हिरासत में ले लिया गया है।

टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि गोविंदपुरा के मल्टी सिटी हॉस्पिटल के पीछे बस्ती में युवती रहती है। शिवम कलम (22) नाम का युवक नर्मदापुरम का रहने वाला है। वह युवती को बहन मानता था। उससे मिलने के लिए भोपाल आया था। मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे युवती के घर से निकला था।

तभी मोहल्ले के शिव राजपूत ने उसे कमेंट्स कर दिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। इससे नाराज शिव ने शिवम को पीटना शुरू कर दिया। उसके दो साथियों ने भी लात और घूसों से शिवम की पिटाई की।

पेट में घोंप दी छुरी

इसी बीच शव ने अपने पास रखी छुरी शिवम के पेट में घोंप दी। इससे उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने भी उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img