Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

ब्रेकिंग न्यूज: बिलासपुर में 50 लाख की फिरौती के लिए नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रहने वाले आटो डीलर के 17 वर्षीय बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। आरोपित युवकों ने आटो डीलर से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, संदेही युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रहने वाले आसिफ मोहम्मद आटो डीलर हैं। रविवार को उनका 17 वर्षीय बेटा रेहान घूमने के लिए घर से निकाला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। रात 11 बजे आसिफ के मोबाइल पर उनके बेटे के नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का अपहरण हो चुका है। बेटे को वापस करने वालों ने 50 लाख की फिरौती मांगी।

आसिफ ने इसकी जानकारी तारबाहर थाने में दी। इसके बाद पुलिस की टीम और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया। कड़ाई करने पर वह टूट गया। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ रेहान का अपहरण और उसकी हत्या की बात पुलिस को बताई। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

naidunia

लड़की से मिलाने का झांसा देकर ले गए कोनी

रेहान और मोहल्ले मे ही रहने वाले अभिषेक की जान पहचान थी। अभिषेक ने रेहान को एक लड़की से मिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे कोनी लेकर चला गया। कोनी में ही अभिषेक और उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने रेहान के ही मोबाइल से उसके पिता को फोन कर फिरौती मांगी।

हत्या के बाद चला गया था ड्यूटी

आरोपित अभिषेक एक निजी अस्पताल में काम करता है। आरोपित हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद लाश को रानीगांव में छिपा दिया। इसके बाद सभी अपने घर लौट आए। अभिषेक सोमवार की सुबह ड्यूटी पर चला गया था। पुलिस ने उसे ड्यूटी से ही दबोच लिया। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img