Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

संत हिरदाराम नगर में बुजुर्ग माताओं की मदद के लिए आगे संगठन ने की राशन की व्यवस्था की

संत हिरदाराम नगर में कई गरीब परिवार निवास करते हैं। कई ऐसे परिवार हैं जहां केवल माताये ही निवास करती हैं। ऐसी माताओं की मदद के लिए सामाजिक संस्था लायन सिटी वेलफेयर सोसाइटी आगे आई है। सोसायटी की ओर से माताओं को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सोसायटी के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी के नेतृत्व में संत हिरदाराम नगर स्थित साईं झूलेलाल विसर्जन घाट से जरूरतमंद माताओं ( जिनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है ) को राशन वितरण करने का कार्य किया गया। सोसायटी के उपाध्यक्ष कैलाश साधवानी ने बताया कि, किसी भी माता को वहां नहीं बुलाया गया, उनके घरों तक जरूरत का सामान पहुंचाया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने स्वयं जाकर उनके घर पर जाकर राशन दिया गया ताकी बुजुर्ग माताओं को तकलीफ ना हो । सोसायटी के महासचिव जितेश सदारंगानी ने बताया कि, यह सेवा कार्य बैरागढ़ गांव, संत हिरदाराम नगर और गांधीनगर क्षेत्रों में रहने वाली माता के लिए किया गया जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

सक्षम लोगों से सहयोग करने का आग्रह

संस्था ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जो सक्षम है वह गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आएं। सोसाइटी के माध्यम से गरीबों के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। लोग अपनी क्षमता अनुसार राशन देने, दवाइयां उपलब्ध कराने या अन्य किसी प्रकार से मदद करना चाहे तो वह सोसाइटी से संपर्क कर सकता है। आज के इस सेवा कार्य में समिति के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी, उपाध्यक्ष कैलाश साधवानी, महासचिव जितेश सदारंगानी, कोषाध्यक्ष राजू मोतियानी, सह सचिव राजकुमार रायचंदानी, रमेश रूपानी व अजित मोटवानी, व्यवस्थापक अजय चौहान, सह व्यवस्थापक प्रकाश तनवानी आदी उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने बताया कि हम सभी को कुछ ना कुछ अपनी क्षमता अनुसार ही सही दान करते रहना चाहिए और आज की युवा पीढ़ी को यह बात केवल बोल के नहीं करवा कर समझाना चाहिए जिसके चलते हैं आज का यह कार्य इसी उद्देश्य को समर्पित था, जिसमें आज युवाओं को आगे लाकर बुजुर्ग माताओं की सेवा की गई।

Hot this week

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img