Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हमला

भोपाल के कमला नगर थाना इलाके में स्थित राहुल नगर में रहने वाली एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमला उस समय हुआ जब पीड़िता नेहा अहीरे अपनी मां, बहन और अन्य परिजनों के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थीं। घटना शनिवार रात 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

गली में पहले से मौजूद बदमाशों ने युवती और उसके भाइयों पर अचानक हमला कर दिया। बीच बचाओ करने आई नेहा के चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

चंदन और सोनू ने किया हमला पीड़िता ने बताया कि चंदन और सोनू नाम के युवकों ने पहले गालियां दीं, फिर पत्थर उठाकर सीधे उसके गाल पर मार दिया। इससे खून बहने लगा और चेहरे पर सूजन आ गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें नेहा के भाइयों को भी पीटा गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाली-गलौज और मारपीट की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। करीब एक महीने पहले नेहा के भाइयों का मोहल्ले में कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर शनिवार रात दोबारा हमला किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img