Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

चंबल के युवा अब अपना करियर बनाने के लिए उठा रहे हैं बंदूक, पढ़‍िये पूरी खबर

अब्बास अहमद, भिंड। चंबल का नाम आते जेहन में बीहड़, डकैत और बंदूकों की तस्वीर उभरती है। यहां कहावत है कि लोग बोली पर गोली चला देते हैं। लेकिन अब यहां बंदूक का उपयोग बदल रहा है। चंबल के युवा अब बंदूक बदला लेने या खून बहाने के लिए नहीं, बल्कि अपना करियर बनाने के लिए उठा रहे हैं। शहर में एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने बिना सरकारी संसाधनों के शूटिंग में करियर बनाने का प्रयास शुरू किया है। युवाओं ने खुद बंदूकें खरीदी हैं। जनवरी माह में जिले के पांच युवाओं ने प्रयागराज में भारतीय खेल संघ की चतुर्थ राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। अब ये युवा इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 11 फरवरी से 16 फरवरी तक हिस्सा लेने नेपाल के पोखरा में जा रहे हैं।

भिंड के एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने अपनी जेब खर्च के पैसों को जमा कर मीरा कालोनी में एक प्लाट को किराए पर लेकर शूटिंग रेंज तैयार की है। यहां यह युवा शूटिंग के गुर सीख रहे हैं। यहींं से प्रशिक्षण लेकर प्रयागराज में सात से नौ जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक एक के छात्र हर्षित यादव, उमावि स्कूल क्रमांक दो के छात्र विनीत तोमर, आइपीएस अकादमी के जय शर्मा, गोहद के हिमांशु सोनी, यश रोहिरा ने शूटिंग की विभिन्न् स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते हैं। इन्हीं पांचों युवाओं का चयन इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ है।

भिंड शहर के उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक एक में व्यवसायिक सुरक्षा प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह कुशवाह आर्मी से रिटायर हैं। श्री कुशवाह का कहना है कि चंबल के युवा बंदूक की ओर आकर्षित होते हैं। यही देखकर उन्होंने युवाओं को नई दिशा देने की ठानी। छात्र-छात्राओं को शूटिंग का प्रशिक्षण देना शुरू किया। पूर्व में शासकीय उत्कृष्ट क्रमांक एक से संभाग स्तर पर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 22 बच्चों और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 18 छात्र- छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। चार युवा भोपाल और दो युवा इंदोर में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img