Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

उज्‍जैन समाचार : नौकरी जाने के बाद देवास के प्रोफेसर ने गुरुद्वारे में फांसी लगाकर की खुदकुशी

दूधतलाई स्थित गुरुद्वारे में रविवार रात देवास निवासी निजी कालेज के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रोफेसर ने मरने से पहले हाथ की नस भी काट ली थी। पुलिस को शौचालय में खून पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि प्रोफेसर की तीन महीने पहले नौकरी चला गई थी। फिलहाल और भी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

जांच अधिकारी एएसआइ जेपी शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह गुरुद्वारे के सेवादार रमेश सिंह ने सूचना दी थी कि 39 वर्षीय कमलजीत सिंह निवासी मिश्रीनगर, देवास ने कमरा नंबर एक में फांसी लगार ली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो शव फंदे से लटका मिला था। हाथ की नस भी कटी हुई थी। कमलजीत रविवार शाम सात बजे दोपहिया वाहन से गुरुद्वारे आया था। यहां उसने बताया था कि वह ग्वालियर से आया है और उसे भोपाल जाना है। रात रुकने के लिए कमरा चाहिए। सेवादार ने आइडी देखने के बाद उसे कमरा नंबर एक ठहरने के दिया था।

इंटरनेट मीडिया पर लापता होने की डाली थी सूचना

गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर रविवार रात 12 बजे पंजाबी समाज के ग्रुप में कमलजीत सिंह के देवास से दोपहिया वाहन के साथ लापता होने की सूचना किसी ने भेजी थी। उसी आधार पर कमलजीत सिंह के स्वजन को सूचना दी गई। एएसआइ शर्मा के अनुसार स्वजन ने पूछताछ में बताया कि कमलजीत देवास के निजी इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफसर था। पुलिस के अनुसार वहां किसी कारण से उसकी नौकरी चली गई। इससे वह काफी परेशान था। एक माह पूर्व भी उसने देवास में अपने घर पर हाथ की नस काट ली थी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img