Monday, April 13, 2026
35.3 C
Bhopal

इंदौर में किराए से मकान देने के लिए हाउसिंग एप पर दिया विज्ञापन, आरोपित ने आनलाइन ठगे 15 हजार रुपये

एमआइजी थाना पुलिस ने आनलाइन ठगी के मामले में फोन नंबर के आधार पर अज्ञात बदमाश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।आंबेडकर नगर में रहने वाली 49 वर्षीय वर्षा उइके ने 24 दिसंबर 2021 को थाने में शिकायती आवेदन दिया था। साथ ही साइबर सेल को भी शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को केस दर्ज किया है।

महिला ने बताया कि उन्होंने हाउसिंग एप पर मकान किराए से देने के लिए विज्ञापन दिया था। उनके मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया था। उसने खुद को सीआइएफ का अधिकारी बताते हुए अपना नाम सचिन शर्मा बताया। आरोपित ने महिला से कहा कि आपने जो मकान किराए पर देने का विज्ञापन हाउसिंग एप पर दिया है, उसे वह किराए पर लेना चाहता है। वर्षा ने इस मकान का किराया पांच हजार रुपये और एडवांस के रूप में पांच हजार सहित कुल 10 हजार रुपये देने के लिए कहा। इस पर आरोपित ने आनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के बहाने महिला के खाते से एक बार में पांच हजार और दूसरी बार में नौ हजार 999 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर महिला को समझ आया कि उसके साथ ठगी हो गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साइबर सेल इस तरह की ठगी को लेकर लगातार लोगों को आगाह करती है कि किसी भी अनजान व्यक्तियों के नंबर पैसों का लेन-देन न करें। कई बार आनलाइन ठगी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।

Hot this week

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

Topics

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img