Sunday, July 5, 2026
29.4 C
Bhopal

Punjab Assembly Election 2022: मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 18 विधानसभा के लिए वर्चुअल रैली, मायावती पंजाब में करेंगी प्रचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मालेरकोटला जिलों के 18 विधानसभा हलकों के गठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। वह वर्चुअल करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती भी मंगलवार को पंजाब में चुनावी रैली करेंगी। वह नवांशहर में आयोजित रैली में प्रत्यक्ष उपस्थित होंगी। पंजाब में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली होगी। गत पांच जनवरी को फिरोजपुर में सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री ने रैली निरस्‍त कर दी थी। अब मंगलवार को चुनाव के संबंध में पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा इस बार पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों जिलों के हर विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन स्क्रीन लगाई गई हैं। 18 विधानसभा क्षेत्रों में हर स्क्रीन के सामने 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। नवांशहर में होने वाली बसपा प्रमुख मायावती की रैली में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मुख्य अतिथि होंगे। बसपा अकाली दल के साथ गठबंधन कर 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि अकाली दल 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

अगले हफ्ते तक मिल सकती है चुनाव प्रचार में कुछ और छूट

कोरोना संक्रमण की स्थिति में जिस तेजी से सुधार हो रहा है, उससे राजनीतिक दलों को अगले हफ्ते तक चुनाव प्रचार में कुछ और छूट मिल सकती है। फिलहाल चुनाव आयोग ने अगले हफ्ते में दिए जाने वाले छूट से जुड़े प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। इसमें जनसभाओं व रैलियों को मैदान की आधी क्षमता के साथ आयोजित करने की अनुमति शामिल है।

हालांकि जो संकेत है, उनमें चुनावों के अंतिम कुछ चरणों में इन रैलियों और सभाओं पर लगे प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटाया भी जा सकता है। चुनाव आयोग की कोशिश है कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए पूरा मौका मिले। यही वजह है कि जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है, आयोग प्रचार में ढील देता जा रहा है। आयोग ने रविवार को भी जनसभाओं में कुछ ढील दी है। जिसमें अब वह मैदान की कुल क्षमता के तीस फीसद भीड़ के साथ जनसभाएं कर सकेंगे।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img