Tuesday, February 17, 2026
21.1 C
Bhopal

ग्वालियर में हाेटल वाले ने बीयर देने से किया इंकार, बदमाशाें ने कर दी फायरिंग, गाड़ियाें में की ताेड़फाेड़

ग्वालियर में शिंदे की छावनी इलाके में एक हाेटल में बीती रात काे जमकर हंगामा हुआ। जीप में सवार हाेकर आए बदमाशाें ने जब हाेटल पहुंचकर बियर मांगी ताे कर्मचारियाें ने इंकार कर दिया। इस पर गुस्साए बदमाशाें ने हाेटल के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही बाहर खड़ी गाड़ियाें की भी ताेड़फाेड़ की गई है। खास बात यह है कि इस मामले में हाेटल व्यवसायी या किसी भी तरफ से काेई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि खबर है कि घटना के बाद से बदमाशाें की पूरे शहर में तलाश की जा रही है।

दरअसल साेमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 12.10 बजे कुछ लाेग जीप में सवार हाेकर कुछ लाेग पहुंचे थे। इन लाेगाें ने शिंदे की छावनी छप्पर वाला पुल स्थित हाेटल पर पहुंचकर बीयर मांगी थी, क्याेंकि यहां बीयर बार भी संचालित हाेता है। वहां माैजूद स्टाफ ने यह कहते हुए बियर देने से इंकार कर दिया कि बियर बार बंद हाे चुका है। इस पर जीप में सवार युवक भड़क गए और 315 बाेर की बंदूक से गाेलियां चलाना शुरू कर दिया। गाेलीबारी से हाेटल के कांच टूट गए। इसके बाद भी जब बदमाशाें का मन नहीं भरा ताे उन्हाेंने वहां खड़ी गाड़ियाें में कांच फाेड़ना शुरू कर दिए। हंगामे की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस फाेर्स हाेटल पर पहुंच गया।

सीसीटीवी खंगालेः घटना के बाद पुलिस ने हाेटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जिसमें से कुछ फुटेज में बदमाश नजर भी आ रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहाैल है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img