Sunday, July 5, 2026
25.9 C
Bhopal

इंदौर में निवेशकों की खरीदी से सोने में आंशिक सुधार, चांदी 200 रुपये उछली

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर बनी चिंताओं के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदी में रुचि लेने लगे हैं। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों और सटोरियों की सक्रियता बढ़ गई जिससे कॉमेक्स पर सोना एक बार फिर 18 डालर के बार पहुंच गया। इससे इंदौर में भी सोना केडबरी आंशिक सुधरकर 49650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

एक ज्वेलर्स का कहना है कि निरंतर आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों, कमोडिटीज की अधिक कीमतों, या मजदूरी में निरंतर बढ़ोतरी के दबाव के कारण मुद्रास्फीति में लगातार बढ़ोतरी के संकेत के कारण भी इस साल सोने की कीमतों में अस्थिरता रह सकती है। दूसरी ओर चांदी में नीचे दामों पर लेवाली निकलने और घटे दामों पर बिकवाल कम होने से भाव में तेजी रही। चांदी 200 रुपये उछलकर 62300 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गई। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1815 नीचे में 1804 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.86 नीचे में 22.39 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

बंद भाव: इंदौर में सोना केडबरी-रवा 49650 सोना (आरटीजीएस) 49550 सोना 22 कैरेट (91.60) 45380 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 49600 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 62300 चांदी कच्ची 62900 चांदी (आरटीजीएस) 63000 रु. प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 61900 रुपये पर बंद हुई थी।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img