Wednesday, June 24, 2026
24.7 C
Bhopal

भोपाल में डॉ. ऋचा सुसाइड केस:पति डॉ. अभिजीत पांडे पर MP नगर थाने में दूसरी FIR

डॉ. ऋचा पांडे आत्महत्या मामले में आरोपी पति डॉ. अभिजीत पांडे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब इस मामले में एमपी नगर थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी विजय गुप्ता की शिकायत पर की गई है, जिसमें अवैध रूप से दवाओं के भंडारण और पैकेजिंग का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल को एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम ने चित्तौड़ कॉम्प्लेक्स स्थित ‘मेकओवर क्लिनिक’ पर छापा मारा था। जांच के दौरान क्लिनिक के पास ही एक मकान मिला, जिसका उपयोग स्टोर रूम के रूप में किया जा रहा था। 9 अप्रैल को इसी स्टोर रूम पर पुनः दबिश दी गई, जहां से बड़ी मात्रा में खाली कांच की बोतलें, प्लास्टिक की डिब्बियां, कार्डबोर्ड और बबल रैपर के रोल बरामद किए गए।

टीम का मानना है कि इस स्थान पर दवाओं की अवैध पैकेजिंग, स्टोरेज और वितरण का कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों कमरों से मिले सामान की सूची भी तैयार कर ली है।

इसी कमरे में मिला था डॉ. ऋचा का शव

गौरतलब है कि यही वह मकान है, जहां डॉ. अभिजीत की पत्नी डॉ. ऋचा पांडे का शव बरामद हुआ था। इस मामले में शाहपुरा पुलिस पहले ही डॉ. अभिजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर चुकी है। बाद में जांच के दौरान इसमें दहेज प्रताड़ना की धाराएं भी जोड़ी गई थीं।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img