Tuesday, June 23, 2026
27.2 C
Bhopal

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराम भोपाल में

मध्यप्रदेश की पिछड़ी जातियों को केन्द्र की सूची में शामिल करने को लेकर आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भोपाल में सुनवाई की। इस दौरान प्रदेश में पिछड़ा वर्ग में शामिल 32 जातियों के प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपनी जातियों का इतिहास बताकर राष्ट्रीय सूची में शामिल करने को कहा। इनका कहना था कि राष्ट्रीय सूची में नाम शामिल नहीं होने से उनकी जाति के लोगों को राष्ट्रीय स्तर के आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है।

राजधानी के वीआईपी स्टेट गेस्ट हाउस लालघाटी के सभागार में हुई सुनवाई में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर, सदस्य भुवन भूषण कमल के अलावा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया एवं सदस्य सीताराम यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारी भी सुनवाई में शामिल होकर आयोग के निर्देशों पर अमल के लिए तैयारी कर रहे हैं।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव देवेश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश राज्य की पिछड़ा वर्ग की 32 जातियों को लेकर यह सुनवाई की जा रही है। इस जाति के लोग खुद को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में शामिल कराना चाहते हैं।

इन जातियों ने की केंद्रीय सूची में शामिल होने की मांग

पिछड़ा वर्ग की जिन जातियों के प्रतिनिधियों ने अपनी जाति को केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग रखी है उसमें दवेज, भोपा मनभाव, दमामी, हरिदास, कोहरी, फूलमाली (फूलमारी), कलार, जायसवाल, डउसेना, लोढ़ा (तंवर), गोलान, गौलान, गवलान, जादम, कुडमी, रूआला- रूहेला, अब्बासी के साथ सक्का, घोषी गवली और गोली शामिल हैं। इनके अतिरिक्त लिंगायत, महाकुल (राउत), थारवार, जमना लोधी, मनधाव डूकर, कोल्हाटी, घड़वा, झारिया, वोवरिया, मोवार, रजवार, सुत सारथी, तेलंगा, तिलंगा, गयार- परधनिया, बया महरा- कौशल, वया थोरिया, खरादी, कमलीगर, संतराम, शेख मेहतर को केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने को लेकर जनसुनवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img