Wednesday, June 24, 2026
24.7 C
Bhopal

भोपाल के कई इलाकों में बदबूदार पानी

भोपाल के कई इलाकों में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। इसे लेकर पार्षदों के पास भी शिकायतें पहुंच रही हैं। ऐसे में बीजेपी पार्षद पप्पू विलास राव घाड़गे ने महापौर मालती राय को लेटर लिखा है। जिसमें पानी के पीने योग्य नहीं होने की बात भी कही गई है।

पार्षद घाड़गे ने बताया कि पानी गंदा, बदबूदार और मटमैला आ रहा है। जिसमें सुधार करने के लिए महापौर को पत्र लिख कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

वीडियो भी उपलब्ध करवाए पार्षद घाड़गे ने लेटर में बताया कि नर्मदा लाइन की पाइप लाइन से वार्ड-34 के जहांगीराबाद एवं आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई की जाती है। जहां कई दिन से बदबूदार पानी आ रहा है, जो पीने के योग्य नहीं है। इसे पीने से बीमारियां हो सकती हैं। जिसकी शिकायत लोगों ने की है। इसलिए पड़ताल की जाए कि आखिर इतना गंदा पानी क्यों सप्लाई हो रहा है? उन्होंने गंदे पानी के वीडियो भी उपलब्ध करवाए हैं।

वार्ड-40 में भी गंदा पानी जोन-11 के वार्ड नंबर-40 में भी पानी को लेकर शिकायत हुई है। रहवासी अलमास अली ने बताया कि नर्मदा जल में क्लोरिन की अधिक मात्रा मिलाई जा रही है। इस कारण जलन और उल्टी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img