Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी

अमेजन में टेलीकॉलर की नौकरी लगवाने के नाम पर भोपाल सहित आसपास के युवाओं से ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तलैया निवासी नबील सिद्दीकी के रूप में हुई है। नबील ने अब तक 80 से अधिक बेरोजगारों को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी की है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी नबील पहले अमेजन कंपनी की पुणे स्थित ब्रांच में टेलीकॉलर के रूप में काम कर चुका है। इस अनुभव का फायदा उठाकर वह भोपाल में अमेजन के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देता था। वह इसी ई-मेल आईडी से युवाओं को फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजता था ताकि उस पर कोई शक न कर सके।

समूह में भर्ती का देता था झांसा पूछताछ में सामने आया है कि नबील लोगों को समूह (बैच) में नौकरी लगाने का झांसा देता था। पहले वह कहता कि कंपनी को 30 लोगों की जरूरत है, फिर संख्या बढ़ाकर 50 और फिर 100 कर देता था।

ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से पैसे वसूले जा सकें। जांच अधिकारी भरत प्रजापति के अनुसार नबील ने शुरू में 30 लोगों का एक बैच तैयार किया और कहा कि अमेजन पुणे ऑफिस में इन्हें नियुक्त किया जाएगा। फिर कहा कि कंपनी को 50 लोगों की जरूरत है। नियुक्ति तभी होगी जब संख्या पूरी होगी। कई लोग फंसते चले गए।

जब युवाओं ने की पड़ताल, तब फूटा भांडा जैसे-जैसे नियुक्ति टलती रही, कुछ युवाओं को शक हुआ और उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की। अमेजन से संपर्क किया तो पूरा मामला फर्जी निकला। इसके बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

अकेला नहीं हो सकता नबील, सहयोगियों की भी हो रही तलाश

क्राइम ब्रांच को नबील की पिछले एक साल से तलाश थी। वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह इस ठगी में अकेला था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां रहा और किन-किन लोगों से संपर्क में था।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img