Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल की बेटी आईपीएस सोनाली मिश्रा बनी RPF की पहली महिला डीजी

भारत की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की कमान अब मध्य प्रदेश की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा के हाथों में होगी | रेलवे सुरक्षा बल में सोनाली मिश्रा का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 उनके रिटायरमेंट तक रहेगा | आपको बता दें कि सोनाली मिश्रा की गिनती उन तेज तर्रार अधिकारियों में होती है | जो बेखौफ होकर कार्य करते हैं | भोपाल में जन्मी आईपीएस सोनाली मिश्रा ने 31 मई को भोपाल आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा भी संभाली थी | गौरतलब है कि अपने दबंग अंदाज अच्छी कार्यशैली के कारण सोनाली मिश्रा का एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर मध्य प्रदेश में कई बार हुआ है |

31 जुलाई को आरपीएफ डीजी का पदभार ग्रहण करेंगी

आईपीएस सोनाली मिश्रा वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत है | 31 जुलाई को वर्तमान में आरपीएफ महानिदेशक मनोज यादव रिटायर हो रहे हैं 31 जुलाई को ही आईपीएस सोनाली मिश्रा आरपीएफ महानिदेशक मनोज यादव से पदभार ग्रहण करेंगी | वही आईपीएस सोनाली मिश्रा आरपीएफ डीजी के पद से 31 अक्टूबर 2026 को रिटायर हो जाएगी |

1993 बैच की आईपीएस हैं सोनाली मिश्रा

भोपाल में जन्मीं सोनाली मिश्रा 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं। वे रायसेन में SP, जबलपुर में DIG और पुलिस हेडक्वार्टर में IG इंटेलिजेंस के पद पर रह चुकी हैं। इसके बाद से वे डेपुटेशन पर BSF में सेवा दे चुकी हैं। मध्यप्रदेश कैडर की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की पंजाब फ्रंटियर का नेतृत्व कर चुकी हैं। यह जिम्मेदारी संभालने वाली वह देश की पहली महिला IG बनी थीं। पाकिस्तान से सटी 553 किलोमीटर लंबी अटारी सीमा की सुरक्षा उन्हीं की निगरानी में हुई। कश्मीर घाटी में IG रहीं सोनाली मिश्रा अब तक दिल्ली स्थित BSF हेडक्वार्टर में खुफिया शाखा की कमान संभाल रहीं थीं।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img