Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत

भोपाल के शाहपुरा इलाके में 55 साल के अधेड़ ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार की रात 11:30 बजे की है। खुदकुशी से पहले व्यक्ति का पत्नी से विवाद हुआ था। वह शराब पीने के लिए पत्नी से पैसा मांग रहा था। रकम नहीं मिलने से नाराज होकर झुग्गी के दूसरे कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई एमआर धाकड़ ने बताया कि पूनमचंद्र पुत्र नत्थू (55) सरस्वती नगर में रहता था। पूर्व में मजदूरी किया करता था। बीते एक साल से कोई काम नहीं करता था। परिवार का खर्च उसके दोनों बेटे उठाया करते थे। पूनमचंद्र शराब पीने का आदी था। पत्नी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे पति ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मैंने समझाइश देकर उन्हें सोने को कहा। इस पर वे गुस्सा हुए और हंगामा करने लगे। तब हम दोनों के बीच बहस हुई और मैंने पैसा देने से साफ इन्कार कर दिया।

नाराज होकर दूसरे कमरे में चले गए

शराब पीने के लिए पत्नी द्वारा पैसा नहीं देने से नाराज पति दूसरे कमरे में चले गए। यहां से वह काफी देर तक नहीं निकला तब पत्नी बेटों ने आवाजें दीं। गेट अंदर से लॉक था, जो नहीं खुला। तब किसी तरह से गेट को खोलकर शव को फंदे से उतारा और तत्काल जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

Topics

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img