Tuesday, July 7, 2026
24.2 C
Bhopal

भोपाल: महिलाओं पर तलवार से हमला करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे में दबोचे, कुत्तों की शिकायत पर हुआ था विवाद

भोपाल | अयोध्या नगर के श्रवण कांता स्टेट कॉलोनी में दो महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक निलंबित सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी तलवार भी बरामद कर ली है।

कुत्तों को पकड़वाने पर भड़का विवाद

​मामले की जड़ में आवारा कुत्तों की शिकायत है। कॉलोनी के रहवासियों ने 17-18 फरवरी को नगर निगम में आवारा कुत्तों के उत्पात की शिकायत की थी, जिसके बाद निगम की टीम कुत्तों को उठा ले गई। इसी बात को लेकर आरोपी अशोक सिंह चौहान कॉलोनीवासियों से रंजिश रखने लगा था। 19 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे अशोक अपने साथी नफीस के साथ तलवार लेकर कॉलोनी पहुंचा और वहां मौजूद महिलाओं पर हमला कर दिया।

खूनखराबा और दहशत का माहौल

​आरोपियों ने वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद कॉलोनी में भारी आक्रोश और दहशत फैल गई थी। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी अशोक सिंह चौहान (55) और उसके साथी नफीस अंसारी (28) को घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

अपराधिक रिकॉर्ड वाला है मुख्य आरोपी

​पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अशोक सिंह चौहान बीकॉम शिक्षित है और एक निलंबित शासकीय कर्मचारी है। उस पर पहले भी मारपीट और धमकाने के मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी नफीस अंसारी सीहोर के आष्टा का रहने वाला है और पेट्रोल पंप पर मजदूरी करता है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img