Monday, August 24, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने वाले एक एयरलाइंस कर्मचारी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुर्तजा हसन के रूप में हुई है, जो इंडिगो एयरलाइंस में फ्लाइट मैनेजर के पद पर तैनात थे।

देर रात पत्नी ने देखा मंजर

घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। बताया जा रहा है कि मुर्तजा ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब पत्नी की नींद खुली और वह कमरे में पहुंची, तो पति का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी जमा हुए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक तनाव का नजर आ रहा है। असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मुर्तजा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

पिता के आने का इंतजार

मृतक के पिता दुबई और भाई पंजाब में नौकरी करते हैं। उनके भोपाल पहुंचने के बाद शनिवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुर्तजा ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनकी 4 साल की एक मासूम बेटी भी है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img