Friday, November 27, 2026
21.1 C
Bhopal

पुलिस ने चोरी की तीन बाइक सहित तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने चोरी की तीन बाइक सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टर की से बाइक चोरी किया करते थे। चोरी की बाइक से घूमते, फिरते और मन भर जाने पर बाइक को सुनसान इलाके में छोड़ दिया करते थे।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह अलग-अलग बाइकों को चलाने का शौक रखते हैं। मजदूरी से इतनी आमदनी नहीं की आए दिन बाइक बदल सके, लिहाजा शौक पूरा करने के बाद बाइक को सुनसान इलाके में छोड़ दिया करते थे। जिससे पकड़े जाने का रिस्क कम होता था।

टीआई अमित सोनी के मुताबिक, आरोपियों गुलशन चंदेलकर पिता नारायण चंदेलकर (20) निवासी ग्राम ससुन्दरा तहसील आमला, मनोहर मेहरा पिता गोपाल सिंह मेहरा (20) नि. ग्राम सलैया तहसील बरेली और भगवान सिंह मेहरा पिता ओमप्रकाश मेहरा (20) निवासी गंराम जटेरा तहसील बाड़ी जिला धार के रूप में पहचान की गई है।

बदमाशों ने इलाके में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें पहचान कर गिरफ्तार किया गया। तीनों ने पूछताछ में ऐशबाग और हबीबगंज से भी बाइक चोरी की बात को स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर तीन बाइक जब्त की हैं। जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए हैं।

Hot this week

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img