Friday, November 27, 2026
21.1 C
Bhopal

महिला बोली- नशीली दवा पिलाकर मेरे साथ रेप किया

सागर जिले की एक 28 वर्षीय महिला ने युवक पर नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब शाहगढ़ थाने में शिकायत की, तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने शनिवार को एसपी कार्यालय और महिला थाने में शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

पीड़िता ने बताया कि मीना नाम की महिला उसकी सहेली है। वह उसे अपनी बहन के बेटे के जन्मदिन समारोह में बीला ले गई थी। वहां फैजल खान नाम का युवक भी आया था। लौटते समय उसने कार से मीना और उसे घर छोड़ने की बात कही। रास्ते में फैजल ने पीने के लिए पानी दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

महिला का आरोप है कि फैजल उसे मीना के घर छोड़कर चला गया। होश आने पर उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। अगले दिन फैजल ने फोन कर शाहगढ़ बुलाया और वहां उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया।

फिर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

महिला के मुताबिक, जब उसने विरोध किया तो युवक ने मारपीट की और उस पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। महिला का कहना है कि वह शाहगढ़ थाने शिकायत लेकर गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय और महिला थाने में फैजल खान, मीना समेत अन्य के खिलाफ आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी बोले- आरोप निराधार शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि करीब एक महीने पहले महिला थाने आई थी। पूछने पर उसने कोई स्पष्ट शिकायत नहीं बताई। महिला आरक्षक को भेजकर भी जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह बिना कुछ बताए लौट गईं। कार्रवाई नहीं करने के आरोप निराधार हैं।

Hot this week

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img