Monday, July 13, 2026
33.7 C
Bhopal

भोपाल में पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए

भोपाल में ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ मछली पर रेप की एक और एफआईआर दर्ज की गई है। एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पहली बार एमपी नगर के एक फाइव स्टार होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर युवती के साथ ज्यादती की गई।

आरोप है कि यासीन युवती को बेरहमी से पीटता था। उसने मारपीट के वीडियो भी बनाए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवती की पहचान की और उसकी काउंसलिंग कराने के बाद शुक्रवार को एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इससे पहले महिला थाना और अरेरा हिल्स थाने में भी यासीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

पब में हुई थी युवती की यासीन से मुलाकात

सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी के मुताबिक 29 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात ड्रग तस्कर यासीन से एक पब में हुई थी। दोनों की बातचीत के बाद एक दूसरे से दोस्ती हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर शेयर किए थे।

बाद में आरोपी यासीन ने युवती को मिलने के लिए एक फाइव स्टार होटल में बुलाया, जहां उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद से वह लगातार युवती का शोषण कर रहा था।

शादी का दबाव डालने पर युवती से मारपीट की अभी कुछ समय पहले ही यासीन ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद से वह पीड़िता को समझाने की कोशिश कर रहा था कि वह उससे दूरी बना ले। युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसके वीडियो भी बना लिए।

अलग-अलग थाना पुलिस ले सकती हैं रिमांड पर यासीन के खिलाफ कोहेफिजा, अरेरा हिल्स, एमपी नगर और महिला थाना में एफआईआर दर्ज हैं। इनमें रेप केस भी शामिल हैं। लिहाजा अलग-अलग पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Hot this week

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

Topics

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img