Monday, July 13, 2026
33.7 C
Bhopal

फ्री फायर गेम में 2800 रुपए हार गया था: 13 साल के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

इंदौर में 13 साल के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ऑनलाइन फ्री फायर गेम में 2800 रुपए हार गया था। उसे डर था कि परिजन को पता चलेगा तो वे नाराज होंगे। तनाव में आकर उसने जान दे दी।

एमआईजी क्षेत्र के अनुराग नगर में रहने वाले छात्र अंकलन जैन (13) ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। सबसे पहले दादा ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजन तुरंत बेटे को नीचे उतारकर डीएनएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां परिजनों ने बेटे के नेत्र दान कर दिए।

मां का डेबिट कार्ड गेम से लिंक किया टीआई सीबी सिंह ने बताया कि अंकलन के पास बिना सिम वाला मोबाइल था, जो वाई-फाई से जुड़ा था। उसने गेमिंग आईडी से अपनी मां का डेबिट कार्ड लिंक कर रखा था, जिससे रुपए ट्रांजेक्ट हुए थे। हारने के बाद अंकलन ने मां अपूर्वा को यह जानकारी दी थी, उसे डर था परिजन इस बात को लेकर डांटेगे। इसके बाद उसने इस तरह का कदम उठा लिया।

पिता ऑटो पार्ट्स व्यापारी हैं अंकलन एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। उसके पिता अंकेश जैन ऑटो पार्ट्स व्यापारी हैं, जिनकी छोटी ग्वालटोली और देवास नाके पर दुकान हैं। परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

Topics

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img