Monday, July 13, 2026
31.7 C
Bhopal

कुलकर्णी भट्‌टे इलाके में बदमाशों का आंतक

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कुलकर्णी भट्टा इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने इलाके में खड़ी दोपहिया और चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आतिश और उसका रिश्तेदार लल्ली अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। पहले सभी ने शराब पी और फिर सड़कों पर खड़े वाहनों पर तोड़फोड़ की। यह पूरा घटनाक्रम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा। फिलहाल उनसे उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आतिश का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है और वह क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करना चाहता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकालने की तैयारी भी की जा रही है ताकि इलाके में सख्ती का संदेश दिया जा सके।

चाकू लहराते हुए सामने आया था वीडियो

वहीं घटना के करीब एक हफ्ते पहले राज नामक बदमाश का चाकूबाजी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वह नाबालिग बच्चों और बुजुर्गों के सामने चाकू लहराता दिखा था। उस मामले में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा था।

Hot this week

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

Topics

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img