Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

ग्वालियर में 25 दिन बाद पति, सास-ससुर पर FIR

ग्वालियर में दहेज में कार न मिलने के कारण प्रताड़ित की जा रही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकोली में 8 जुलाई को हुई थी। घटना के 25 दिन बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है।

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष के सभी फरार हो गए। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश से रही है।

रोज ताने मारते थे ससुराल वाले विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव स्थित राजीव गांधी आवास में रहने वाले कालीचरण जोशी ने अपनी बेटी शिवानी की शादी अगस्त 2022 में बेलगढ़ा निवासी कपिल जोशी से की थी। शादी में कालीचरण ने अपनी हैसियत के अनुसार बेटी को घर गृहस्थी का सामान दिया था। लेकिन, ससुराल वाले दहेज में कार न मिलने से नाखुश थे। शिवानी के ससुराल पहुंचने के बाद उसे इसी बात पर रोज ताने दिए जाते और प्रताड़ित किया जाता था।

शिवानी ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। वे उसकी ससुराल गए और वहां बात की। शिवानी के ससुर विनोद जोशी और सास उर्मिला जोशी ने उस समय कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। लेकिन, कुछ दिनों बाद फिर से शिवानी को कम दहेज और कार न देने की बात पर प्रताड़ित किया जाने लगा।

तंग आकर शिवानी ने 8 जुलाई की दोपहर 1 बजे खुद को घर के कमरे में बंद किया और साड़ी का फंदा बनाकर छत के पंखे से लटक गई।

पति, ससुर, सास और देवर पर मामला दर्ज

बेलगढ़ा पुलिस ने शिवानी के पिता कालीचरण जोशी की रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद शनिवार को शिवानी के पति कपिल जोशी, ससुर विनोद जोशी, सास उर्मिला जोशी और देवर मनोज जोशी के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img