Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल में 15 अगस्त तक होंगे देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम

भोपाल में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान की शुरुआत हो गई है। 8 अगस्त तक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा रैलियां निकलेंगी। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण 8 अगस्त तक जिले में देशभक्ति के वातावरण एवं तिरंगे पर केंद्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, रांगोली, तिरंगा सजावट एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इस काम को जिपं सीईओ, डीईओ और नगर निगम अफसर करेंगे। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक जिले में तिरंगा रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।

तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा। जिसमें घर एवं वाहनों पर तिरंगे फहराना, तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड करने एवं तिरंगे की दृश्यता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने को कहा है।

लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं कलेक्टर सिंह ने टीएल (समयावधि) मीटिंग में कई कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय कार्यों को तय समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्पष्ट शब्दों में कहा कि लापरवाही एवं ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्व का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करना होगा।

कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को शत प्रतिशत निराकरण किया जाए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img