Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

एक महीने में 120 खोए मोबाइल ढूंढे

रायसेन पुलिस ने पिछले एक महीने में खोए 120 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सोमवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में लौटा दिए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए है।

पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सभी थानों को मोबाइल की खोजबीन के लिए निर्देशित किया गया था। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। साइबर सेल की सहायता से मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया।

इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने रायसेन पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उनका मोबाइल खो जाए तो वे तुरंत सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। इससे पुलिस शीघ्र कार्रवाई कर सकेगी।

मोबाइल गुमने की शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले रायसेन पुलिस की वेबसाइट

https://www.raisen.mppolice.gov.in पर जाकर खोई संपत्ति का पंजीकरण करना होगा। इसके बाद मिले एक्नॉलेजमेंट नंबर का प्रिंट निकालें।

फिर https://www.ceir.gov.in सीईआईआर पोर्टल पर जाकर गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज करें। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल का बिल और दर्ज शिकायत का नंबर आवश्यक है।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img