Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

महिला के साथ पकड़े जाने वाले OBC नेता आए सामने

रीवा में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए OBC महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया का दो दिन बाद बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने पूरी घटना को राजनैतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी को उकसाया गया। मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।

बता दें कि कनौजिया को दो दिन पहले उनकी पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ एक फ्लैट में रंगे हाथों पकड़ा था। पत्नी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई की, जिससे वह खून से लथपथ हो गई थी। कनौजिया ड्रेनेज पाइप के सहारे भाग गया, लेकिन प्रेमिका वहीं फंसी रह गई थी।

घटना के दो दिन बाद पप्पू कनौजिया की पत्नी ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर कहा कि मेरे पति का चरित्र साफ है। मुझे गलतफहमी हो गई थी। इसके बाद पप्पू कनौजिया का वीडियो सामने आया उन्होंने कहा कि वीडियो में सच्चाई नहीं है। वीडियो तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है।

कनौजिया बोले- मैं तो जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ता हूं पप्पू कन्नौजिया ने कहा कि मैं तो हमेशा गरीबों, अल्पसंख्यक, शोषित वर्गों की लड़ाई लड़ता रहा हूं। यह पूरी कहानी तथ्यहीन है। मेरे खिलाफ राजनैतिक षड्यंत्र करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मुझे बदनाम करने के लिए पत्नी को बुलाकर भ्रमित किया गया। आवेश में पत्नी से इस तरह की बातें की। मेरी राजनीतिक हत्या कर दी।

पत्नी ने दो घंटे किया था हाई वोल्टेज ड्रामा दो दिन पहले ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव की पत्नी ने 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। उन्होंने पति के साथ पकड़ी गई महिला को जमकर पीटा था। पुलिस ने आकर महिला को बचाया था। घटना के दूसरे दिन पत्नी ने वीडियो जारी कर पप्पू कनौजिया से अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा बताया था।

बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि

पति पर चरित्र शंका को लेकर पत्नी ने हंगामा किया। पुलिस ने शांति बनाए रखने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा न करने की समझाइश दी थी। एक महिला को मारपीट में चोटें भी आई थीं।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img