Thursday, June 25, 2026
33.4 C
Bhopal

भोपाल में गड्‌ढे में डूबने से मासूम की मौत

भोपाल की परवलिया सड़क पर आठ साल के मासूम की पानी के गड्‌ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चा दिमागी रूप से कमजोर था। खेलने के लिए घर से निकला था। चार घंटे तक तलाशने के बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने सर्चिंग शुरू की तो ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे को शनिवार की दोपहर को पानी से भरे गड्‌ढे के पास खेलता दिखा था।

पुलिस ने पानी के गड्ढे को किसी तरह से खाली कराया। तब बच्चे का शव बरामद किया जा सका। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक देवांश पाल (8) मुबारक पुर परवलिया सड़क थाना इलाके में रहता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था।

मामले की जांच की जा रही

शनिवार की दोपहर को घर से बिन बताए निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। चार घंटे तलाशने के बाद शाम साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सर्चिंग शुरू की तो ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे को मुबारक पुर में ही बने एक पानी के गड्‌ढे के पास देखा गया था। तब ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पानी को खाली कराया और शव को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि हादसे की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: क्रिस्टल आइडल सिटी में पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया, निगम ने जारी किया नोटिस

पीने के पानी में मिला टॉयलेट वाला बैक्टीरिया ​भोपाल। शहर...

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

Topics

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img