Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

कलियासोत डैम के पास दिखा बाघ

भोपाल में कलियासोत डैम के पास टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला है। यह सड़क किनारे खड़ा था। तभी कार सवार ने उसका वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। काफी देर तक टाइगर अपनी ही जगह पर खड़ा रहा।

यह टाइगर शनिवार-रविवार की रात में कलियासोत डैम के 11 शटर के पास टाइगर नजर आया। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कार में बैठे युवक ने वीडियो बना लिया। 28 सेकेंड के इस वीडियो में बाघ काफी देर तक सड़क किनारे ही खड़ा रहता है। इसके बाद वह झाड़ियों से होकर जंगल की ओर चला जाता है। बता दें कि इस इलाके में कई बाघ हैं। जिनका अक्सर मूवमेंट देखने को मिलता रहता है।

पहले भी मूवमेंट देखने को मिल चुका भोपाल में पहले भी टाइगर का मूवमेंट देखने को मिल चुका है। पिछले साल केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म के पास टाइगर ने एक गाय का शिकार किया था, जबकि बैरागढ़ चिचली में गाय पर हमला कर दिया था। मदरबुल फार्म फारेस्ट एरिया के पास है।

आसपास के इलाकों में टाइगर का मूवमेंट रहता है। ऐसे में वे फार्म में भी आ जाते हैं। डेढ़ साल पहले एक सूअर का शिकार करते हुए बाघिन भी यहां पहुंच गई थी। इसके अलावा स्ट्रीट डॉग का शिकार करने के लिए एक बाघ 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल कूद गया था।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img